बेलसर,गोंडा।क्षेत्र में शव के अंतिम संस्कार के लिए आम आदमी को भटकना नहीं पड़ेगा सिंहपुर में 24 लाख रुपए से चार बीघे में अंत्येष्टि स्थल निर्माण होगा। जिसमें अंतिम संस्कार में आए लोगों को शांति स्थल, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। जिसके निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है।
विकास खंड बेलसर के ग्राम पंचायत सिंहपुर के विजयनगर के पास कुरहा में बेलसर-गोंडा मार्ग पर नहर के पास अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए गुरुवार को विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, ब्लाक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व तरबगंज ब्लाक प्रमुख मनोज पांडेय ग्राम प्रधान रामकुमार शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र पांडेय,रामधोख मिश्रा खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्रा व एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने विधिवत भूमि पूजन कर अंत्येष्टि शिलान्यास किया। क्षेत्र में आस-पास के गांवों में शव अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल न होने से आम आदमी को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बन जाने के बाद आसानी से शवों का अंतिम संस्कार होगा। आसपास के करीब 40 हजार से अधिक लोगों को अंतिम संस्कार की सुविधा मिलेगी। खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्रा ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण 24 लाख ग्यारह हजार रुपए से होगा जिसमें शवदाह गृह के अलावा शव के साथ अंतिम संस्कार में आए लोगों के बैठने के लिए शांति स्थल,शव के दाह संस्कार के लिए लकड़ियों के रखने के लिए स्टोर,शौचालय,स्नानघर,शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप,पहुंचने के लिए इंटरलाकिग व प्रकाश के साथ ही सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा।इस दौरान संतोष मिश्रा,विजय बहादुर तिवारी,दीपक पंडित,मनीष शुक्ला,राम रूप दूबे।अवधेश शुक्ला,अवनीश शुक्ला उपस्थित रहे।

