शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जुआ संचालन और अवैध असलहों की सप्लाई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से भारी मात्रा में नकदी, हथियार और वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रंगीलानगर स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहां जुआ खेल रहे गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू निवासी मेला मैदान खीरी। सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना राजाजीपुरम। शिव कालोनी खीरी। प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन शिव कालोनी खीरी। पप्पू उर्फ जफर, फैजान और अरुण कुमार वर्मा शामिल हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.91 लाख रुपये नकद, दो पिस्टल (.32 बोर), चार तमंचे (.315 बोर), कई जिंदा कारतूस, 52 ताश के पत्ते, एक विटारा ब्रेजा कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इससे गिरोह की संगठित आपराधिक गतिविधियों का खुलासा हुआ है। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर में जुआ अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभीरक्षा भेज दिया है इस सफल कार्रवाई में कोतवाली सदर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

