शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी। थाना शारदानगर पुलिस ने शानदार कार्यवाही करते हुए मंगलसूत्र चोरी की घटना का महज चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर चोरी गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी डॉक्टर ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शारदानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च को कस्बा शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर में एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस संबंध में बरसोला कलां निवासी पवन कुमार की तहरीर पर थाना शारदानगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और चौबीस घंटे के भीतर ही घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच महिलाओं को बालाजी मंदिर व निघासन लखीमपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार महिलाएं शातिर चोर गिरोह की सदस्य हैं, जिनके खिलाफ लखनऊ, सीतापुर और हरदोई जैसे जिलों में चोरी व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किया गया पीली धातु का तीन ठप्पे वाला मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। पुलिस टीम को मिली सराहना, इस सराहनीय कार्यवाही में थानाध्यक्ष बृजमोहन, उपनिरीक्षक इन्साफ अली, राजीव कुमार, मोनिका यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम शैलकुमारी पत्नी कपिल उर्फ राजकुमार पासी, रूबी पत्नी रामू निवासी, मोहिनी पत्नी श्यामू पासी, रेखा उर्फ संध्या पत्नी भानू उर्फ उमेश पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर, फुर्तीला उर्फ कमला देवी पत्नी विनोद कुमार पासी निवासी कादीपुर सरय्या थाना रामपुर कला। के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जिला कारागार लखीमपुर खीरी भेज दिया गया है।

