हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।दीपावली पर्व के मद्देनज़र पुलिस ने जनपद में अवैध पटाखों की बिक्री व भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली उतरौला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली उतरौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त रमेश कुमार गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता निवासी मोहल्ला आर्यनगर, थाना कोतवाली उतरौला को गिरफ्तार किया, जो सात गत्तों में अवैध पटाखे लेकर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही पटाखों को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया।
इस संबंध में मु0अ0सं0-166/2025 धारा 288 बीएनएस व 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
अभियान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

