गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।आगामी सांसद खेल स्पर्धा 2025-26 के सफल आयोजन की तैयारियों के मद्देनज़र बुधवार को ग्राम पंचायत भवन गूमा फातिमाजोत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रेहरा ब्लॉक संयोजक संतोष सिंह पिंकू ने की, जबकि युवा कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सादुल्लानगर मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में खेल स्पर्धा के सफल संचालन को लेकर प्रतियोगिताओं की रूपरेखा, प्रतिभागियों के चयन, खेल मैदानों की तैयारी एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सह संयोजक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रेहराबाजार जिलेदार पाण्डेय, विष्णु गुप्ता, रमेश गुप्ता प्रधान गूमाफातमाजोत, अतुल उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रमेश चौहान, अहमद अली, शब्बू रजा, सुधाकर सिंह, महमूद आलम, मौ. काशिफ, मोहम्मद नईम, कपूर चंद्र कश्यप, अजय श्रीवास्तव, और अवधेश उपाध्याय,बचपन सिंह, रतिराम यादव, अफजल अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

