गोण्डा।जिगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट व कैनवस बॉल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार की शाम समाजवादी पार्टी के नेता सूरज सिंह ने किया।यह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कैनवस बॉल प्रतियोगिता का आयोजन मशहूर शायर जिगर मुरादाबादी के याद में किया गया है।

शनिवार की शाम जिगर इंटर कॉलेज के मैदान में समाजवादी नेता सूरज सिँह ने क्रिकेट का शुभारंभ किया,उन्होंने बल्ले से बाल को मैदान से बाहर कर दिया। सूरज सिंह ने कहा कि यह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता धनराशि 2,55,555/- रुपए रखी गई। उप विजेता की पुरस्कार धनराशि 1250,00/- रखी गई है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश एवं संपूर्ण भारतवर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं पहले दिन के मैच में फाइन फर्नीचर ने राधे ट्रेडर्स को 37 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जीपीएस मवई ने पोर्टरगंज को 38 रन से हराया। जीपीएस मवई ने कवाटर फाइनल में फ़ाइन फर्नीचर को दो विकेट से हराया। शुभारम्भ होने पर आयोजकों ने आधे घंटे आतिशबाजी की।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश एवं बिहार की टीमों 32 टीमों ने ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।सपा नेता सूरज सिंह ने खिलाड़ियों और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कराकर नेशनल क्रिकेट आयोजित किया जायेगा।शिव सम्पत, देवेंद्र, नब्बू, मंटू, फरहान, आसिफ, परवेज, शहजादे, गुड्डू, जमशेद, गोलू, वली मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

