बलरामपुर।कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पीलीभीत के आगे बलरामपुर–श्रावस्ती मुख्य मार्ग पर तीन अभियुक्तों 1. अक्षत पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम नहरबाला गंज, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर, 2. सावन पुत्र अरविंद, निवासी पवनपुरी गली नं. 8, थाना आलमबाग, लखनऊ, स्थायी पता – खरेला, जनपद महोबा, 3. अनुज पुत्र अनिल, निवासी पवनपुरी गली नं. 8, थाना आलमबाग, लखनऊ को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से एक देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, HF Deluxe मोटरसाइकिल (UP32ND2655) और ₹900 नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 367/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

