इमरान अहमद
गोंडा।जिले की मनकापुर सुरक्षित विधानसभा अंतर्गत नवाबगंज कोल्डस्टोरेज से समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “साइकिल यात्रा” का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मनकापुर सुरक्षित विधानसभा से प्रबल टिकट की दावेदारी कर रहे विजय पासवान ने हरी झंडी दिखाकर सैफई के लिए रवाना किया।

यह साइकिल यात्रा समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोहन यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुई है,जो स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर को उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर समाप्त होगी।साइकिल यात्रा दल में मोहन यादव,मुरली यादव,दीपू यादव,रविशंकर यादव,बलधारी यादव व विकास यादव शामिल हैं।
इस अवसर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पवन सिंह,शेष प्रताप सिंह,प्रदीप यादव,ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश यादव सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

