बलरामपुर।जनपद के थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र में थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम नें सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना गैडास बुजुर्ग राजीव मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दीनानाथ राजभर आरक्षी सतेंद्र कुमार महिला आरक्षी देवाशीष मिश्र,आरक्षी सुप्रिया सिंह, महिला आरक्षी गरिमा सिंह द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में सिद्धार्थ नगर बॉर्डर ग्राम बौडीहार , ग्राम रसूलाबाद , ग्राम महुआ बाजार चौकी बांक भवानी में चौपाल लगा कर सभी महिलाओं , लड़कियों, बच्चों और पुरुषों को महिला अपराध महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया।
स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैकिंग फ्रॉड, पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया। 1090 यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं0 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076 व पुरुषों और नौजवान लड़कों को मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व यातायात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

