बलरामपुर।उतरौला में अंजुमन गुलमाने मुस्तफा व जुलूसे गौसिया कमेटी के सदर डॉ सलमान जमशेद,निसार नकी शाह, इस्माईल द्वारा जुलूस ए गोसिया निकालने हेतु दरगाह शाहजहांनी शाह पर बैठक बुलाई गई जिसकी सरपरस्ती काज़ी ए शहर मुफ्ती जमील अहमद खान साहब ने की।
बैठक में परंपरागत तरीके से जुलूस ए गौसिया इस वर्ष 4 अक्टूबर 2025 को (बाद नमाज ए जोहर) 1:30 बजे शाहजहानी दरगाह से निकाला जाएगा जो हाटन रोड से जमा मस्जिद से होते हुए बाबा वली मोहम्मद शाह उर्फ मोटे बाबा (कर्बला कब्रिस्तान) से होकर गोंडा मोड के रास्ते जुलूस आगे बढ़ता हुआ अंबेडकर चौराहा से होकर आसाम रोड चौराहा चांद मस्जिद होते हुए फिर शाहजहानी दरगाह पर आकर सलाम दुआ पर जुलूस ए गौसिया सम्पन्न हो जाएगा
मौलाना मुफ्ती जमील अहमद खान साहब कहा कि जुलूस ए गौसिया में कोई भी आपत्तिजनक नारा या तख्ती, बैनर आपत्तिजनक न रखी जाये जिससे माहोल खराब हो सब लोग दरूदो सलाम नात मनक़बत गौसे आजम पढ़ते हुए जुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से निकालेंगे ।
उक्त बैठक में शहर के मुफ्ती जमील अहमद खान साहब,मौलाना आसिफ राजा खान, मौलाना अता मोहम्मद साहब,हाफिज अब्दुल दय्यान,डॉ सलमान जमशेद खान,निसार नकी शाह, मोहम्मद इस्माईल,मुजीबुद्दीन खान,हाफिज अब्दुल हन्नान,मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन ,सदर चांद मस्जिद , तालीम अली,आबिद रज़ा,आबु हुरैरा,मास्टर शबी अहमद, हकीम फरमान, शाहबान शाह,पम्मी शाह, महसर,छोटू,आदि मौजूद रहे।

