बलरामपुर।तहसील उतरौला स्थित रेगावां ग्राम में सोमवार रात मां दुर्गा प्रतिमा की आंख की पट्टी खोली गई। यह आयोजन दुर्गा पूजा नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। पंडित राकेश पाठक ने यह प्रक्रिया पूरी कराई।
पट्टी खुलते ही पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा। इस वर्ष के यजमान जोगेंद्र मौर्य और उनके परिवारजनों ने प्रतिमा की आंख की पट्टी खोली। इस दौरान भक्तों ने आतिशबाजी भी की, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया।
रेगावां में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की यह परंपरा लगभग 14 साल पुरानी है। यह पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन रेगावा मित्र मंडल कमेटी द्वारा किया गया। इसमें पुनीत मौर्य को अध्यक्ष, सुभाष मौर्य को उपाध्यक्ष और अनीस वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सुरेश मौर्य और राजू मौर्य,रंजीत यादव, संचालक रहे, जबकि पिंटू मौर्य, साजन वर्मा, संतोष वर्मा, आकाश यादव, गोपी तिवारी, बृजलाल मौर्य, नंदलाल मौर्या और अजय मौर्या सहित अन्य सदस्य कार्यकर्ता के रूप में मौजूद रहे।

