इमरान अहमद
मनकापुर।गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक 23 वर्षीय युवक को टककर मार दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फ़ानन में घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सुचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार कलेनिया के रहने वाले मोनू तिवारी पुत्र शारदा प्रसाद एक निजी कार्यक्रम में भोज करने के लिए घर से पैदल जा रहे थे,तभी मनकापुर-साहदुललानगर मार्ग पर खारिका के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।आस-पास मौजूद लोग व राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में उसे समुदायिक स्वास्थ केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया।जहाँ इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रविश सैय्यद अली ने जाँच के उपरान्त युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।घटना की सुचना परिवारजनो को दी गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।रोते बिलखते मृतक युवक के पिता सीएचसी मनकापुर पहुचे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लें लिया है,और पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।बताया जाता है की मृतक युवक तीन भाई थे।युवक की शादी 5 साल पहले हुई थी,मगर पत्नी से एक भी बच्चे नहीं थे।

