आर जे शुक्ला ‘यदुराय’
गोण्डा।महान शिक्षाविद व देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधा कृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को पटेल नगर स्थित रवि चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित शिक्षक दिवस में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबन्धक शिवमूर्ति मिश्रा ने कहा कि देश के महान शिक्षाविद व द्वितीय राष्ट्रपति डा.राधाकृष्णन भारतीय ज्ञान परम्परा में ऋषि के प्रतीक और दर्शन के क्षेत्र में विश्व -गुरु थे।उनकी जयंती पर छात्रों द्वारा शिक्षकों का सम्मान गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना है।
कालेज के सभागार में शिक्षक हरिशंकर शुक्ल के संचालन व शिक्षिका गरिमा मिश्र के संयोजन में आयोजित समारोह में नन्हें मुन्ने छात्रों ने डा. राधा कृष्णन के जीवन की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की वहीं भारतीय वेशभूषा में सजी उच्च कक्षाओं की छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर श्रद्धा व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रीति मलिक एवं आशा श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

