गोण्डा।जनपद गोण्डा में 18 वर्षों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां कजरीतीज के दिन कांवड़ियों के सेवा के लिए फल वितरण का पंडाल लगाते हैं। इस पंडाल को प्रेम का पंडाल भी कहा जाता है। इसी क्रम में इस साल भी कजरीतीज पर्व पर सरयू-करनैलगंज पृथ्वीनाथ मंदिर मार्ग पर प्रेम का पंडाल लगाया गया।जहाँ से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों,श्रद्धालुओं को फल वितरण किया गया।

आपको बता दें की पूर्वांचल में कजरीतीज पर आस्था व उत्साह के साथ लाखों श्रद्धालु शिवमन्दिरों पर जलाभिषेक करते हैं।मसूद आलम खा ने बताया की वह प्रेम का पंडाल आपसी भाईचारा को बढ़ाने व हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूती के लिए हर साल लगाते हैं।इस मौके पर वकार खान विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,जिला पंचायत सदस्य निसार अहमद अंसारी,पूर्व चेयरमैन कटरा बाजार जियाउर्रहमान खान,सुफियान खान,युवा नेता फरमान,सभासद कृष्ण चंद्र पांडे,राजू वर्मा,विकास प्रजापति,जियालहक शाह पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी कटरा बाजार आसिफ लारी,मोबीन,बीडीसी सदस्य महफूज खान,मुराद अली शाह,अर्शी बाबा,विवेक मिश्रा,अर्जुन यादव,रामराज गौतम,इरफान खान,सलमान खान,खान साहब सहित सैकड़ों मौजूद रहे।

