गोंडा।ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने गांधी पार्क से डिग्री कॉलेज चौराहे तक तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता रैली का निकाला। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाना और आगामी 15 अगस्त को जोश और उत्साह के साथ मनाने की अपील करना रहा।
रैली के दौरान खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता,अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देश के प्रति हमारे प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है और इसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
इस तिरंगा अभियान में प्रणय प्रजापति, जिया सिंह, अर्णव सोनी, अभिनव सोनी, शौर्य गुप्ता, पलक तिवारी, नैना उपाध्याय, प्रतीक दीक्षित, अंकुर आर्य, आशीष आर्य, वैष्णवी द्विवेदी , आदर्श कुमार, अमन कुमार , अथर्व सोनी, नव्या, जानवी मिश्रा, मंशा, आराध्या, अंशिका, दिशा गर्ग, अक्षिता, शौर्य, शान्वी, रुद्रिमा, श्रेयांश दिव्यांश समेत कई खिलाड़ी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ी समाज के प्रेरक होते हैं। इस जागरूकता अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी न केवल देशभक्ति की मिसाल है, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य भी है।”

