उतरौला,बलरामपुर।उतरौला तहसील परिसर में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है।बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संघ भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिवक्ताओं ने नगर पालिका परिषद उतरौला की कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की।उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो वे न्यायिक कार्यों में सहयोग नहीं करेंगे।
बैठक में अध्यक्ष अखिलेश सिंह,सुधीर श्रीवास्तव,रामप्रताप चौधरी, प्रहलाद यादव,आलोक कुमार,विनीश गुप्ता,रवि मिश्रा,अमित श्रीवास्तव,मारुति गुप्ता,आरिफ खान,शहबाज फजल और निजामुद्दीन अंसारी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

