हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।विधानसभा क्षेत्र के बांक भवानी व उतरौला ग्रामीण में तिरंगा यात्रा निकाली गई।बांक भवानी में प्रमुख राकेश तिवारी के अगुवाई में निकाले गए तिरंगा यात्रा की शुरुआत रसूलाबाद से होकर समापन चिरकुटिया भाजपा कार्यालय पर हुआ।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा अभियान राष्ट्र के उन वीरों को समर्पित है,जिन्होंने इस तिरंगे की लाज रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दिया था,हमें ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है।
कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने देश के वीर सपूतों को याद करने के लिए यह तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान चला कर राष्ट्र वीरों को याद कर रही है। हमें गर्व है कि हम भाजपा के सदस्य हैं।जो अमर बलिदानियों को याद करती हैं।उतरौला देहात मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा की अगुवाई विधायक प्रतिनिधि शशांक वर्मा ने किया।स्मोक पर उन्होंने कहा कि तिरंगा की शान के लिए जिन अमर बाल दानियों ने अपने जान की कुर्बानी दी है हम सब का फर्ज है कि उन्हें हम याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
मेला राम वर्मा ब्रह्मानंद मौर्य रामसजीवन तिवारी राजेश तिवारी लालजी तिवारी,बदलू,विश्वनाथ,रंजीत गुप्ता,बब्बू सिंह,कामेश मिश्रा,दीपू मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता प्रधान अमरनाथ वर्मा, प्रधान जसवंत वर्मा,हर्षित जायसवाल,राहुल राज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष,प्रमोद जयसवाल,मंशा राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

