हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक विद्यालय खगईजोत,शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर,बलरामपुर नगर क्षेत्र में सिटी मांटेसरी स्कूल एवं आईएसबी कॉन्वेंट स्कूल धर्मपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान विद्यालय के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। सीएमओ ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई दोनों पर नकारात्मक असर डालता है। यह एनीमिया, कुपोषण और शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले के सभी 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम,शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यह दवा अवश्य खिलने में सहयोग करें ताकि उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष के प्रतिनिधि डी पी सिंह बैंस,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ मीनाक्षी चौधरी, डॉ रविनंदन त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, सितांशु रजक , आलोक चौधरी, विदेह पाण्डेय, आलोक रंजन पाण्डेय, डॉ जावेद अख्तर, डॉ मोहसिन खान , राजीव गुलाटी आदि उपस्थित रहे।

