ढेमवा,गोंडा।क्षेत्र के लौवावीर गाँव निवासी हृदयराम तिवारी का एसडीएम के पद पर चयन हुआ है।परिवार सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
लौवावीरपुर गाँव के हृदयराम तिवारी सुल्तान पुर जिले के सदर तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात थे।उपजिलाधिकारी के पद पर उनकी पदोन्नति हुई है।उन्हें बस्ती मुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने 2016 में श्रावस्ती जिले में नायब तहसीलदार के पद कार्य प्रारम्भ किया था।
अयोध्या,प्रयागराज जिले में भी वह अपनी सेवा दे चुके हैं। पिता सूर्यलाल तिवारी लेखपाल थे सेवानिवृत हैं,माँ शिव देवी गृहणी हैं। उनके इस चयन पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय,चेयरमेन डा सत्येंद्र सिंह,डा वृजेन्द्रनाथ मिश्र,शरद पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

