उतरौला,बलरामपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील सभागार में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार उतरौला ने किया।

तहसील सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पशु हिंसा पर विचार व्यक्त किए गए।पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि मानव व पशु के बीच संबंधों ने मानव सभ्यता के विकास में अहम भूमिका निभाई है लेकिन मानव द्वारा पशुओं के शोषण के चलते मानवता के समक्ष संकट उत्पन्न हो रहा है। विधिक प्राधिकरण के सचिव तहसीलदार उतरौला सत्यपाल प्रजापति ने कहा कि पशुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे लोग जानवरों के प्रति अधिक सम्मान व सहानुभूति रख सके।भारत में पशु क्रूरता के विरुद्ध कानून भी है जिससे जानवरों के प्रति क्रूरता को रोकने के लिए बनाया गया है।अधिवक्ता तुलसीराम यादव ने पशुओं के प्रति मानव को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार होना होगा तभी पशुओं के प्रति क्रूरता पर रोक लग सकती है।शिविर में उदय प्रताप वर्मा,रवि गुप्त,प्रमोद कुमार,अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर माही,लक्ष्मी निवास तिवारी,अजीत मौर्य,रमेश सिंह,अखिल श्रीवास्तव,राधेश्याम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

