हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मात्र 12 घंटे में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से की।
घटना का विवरण:
18 जून को एक महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 12 जून को मेला देखकर लौटते समय शौच के लिए रुकी थी, जहां चार युवकों ने उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण पीड़िता की मां ने घटना की सूचना कुछ दिन बाद दी।तहरीर पर थाना कोतवाली उतरौला में मु.अ.सं. 84/2025 धारा 127(2)/70(2)/351(3) BNS व 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बढ़या पकड़ी नहर पुलिया के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सभी आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। उनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
शिवा यादव पुत्र बलराम यादव,अख्तर रजा पुत्र मो. कमाल,राज कुरैशी पुत्र नईमउल्ला निवासीगण लालगंज हरनीडीह,फिरोज कुरैशी पुत्र जुमाइल निवासी मोहल्ला रफीनगर
पूछताछ में अभियुक्तों का कबूलनामा:
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सुनसान स्थान देखकर नाबालिग को निशाना बनाया। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर एक अन्य को बुलाकर लड़की को उसके हवाले कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंहअ.नि. मृत्युंजय सिंह,संतोष कुमार सिंह,अनिल कुमार उ.नि. अजीत त्रिपाठी,प्रभात कुमार,सशस्त्र पुलिस कर्मी अरविंद यादव,रणवीर गौतम,अरूणेश पटेल,सुरेन्द्र यादव,अनुभव सिंह,अमित कुमार,राहुल त्रिवेदी
पुलिस का बयान:
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने कहा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की त्वरित विवेचना जारी है, और पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाया जाएग।

