गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।सुभासपा युवा मंच मध्यांचल के प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी ने अपने पैतृक गांव देवरिया इनायत (भगड़वा) में देवरिया इनायत से नेवादा भिरवा डामर रोड तक की सड़क निर्माण को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भेंट किया । विकास तिवारी ने बताया कि पूर्व में उन्होंने इस रोड के निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से पत्राचार के माध्यम से और मिलकर भी निर्माण कराए जाने के लिए निवेदन किया।

लेकिन जब जनप्रतिनिधि लगातार उस रोड को अनदेखा कर रहे तो हमने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर रोड का निर्माण करने हेतु पत्र दिया और साथ ही अन्य क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा किया। उक्त रोड देवरिया इनायत भगड़वा का मुख्य संपर्क मार्ग है। हजारों लोग उस मार्ग से आते जाते हैं। मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त है।और बरसात में तमाम दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही इसका निर्माण कराया जाने के आश्वासन दिया।।

