इमरान अहमद
गोंडा।सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सूबे में पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में गांधी पार्क गोंडा में पीडीए जन चर्चा चौपाल कार्यक्रम लगाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनकापुर सुरक्षित विधानसभा के सपा नेता विजय पासवान ने कहा कि पीडीए दलित समाज ने लोकसभा चुनाव 2024 में सपा सुप्रीमो पर भरोसा करके 37 सीटें जिताने में बड़ा योगदान दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव देश के लोकतंत्र और डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं। श्री पासवान ने कहा की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी को वोट दें। और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।इस अवसर पर प्रदीप यादव, सुरेश यादव, रंजीत पासवान समेत काफी तादाद में सपा नेता व समर्थक उपस्थित रहे।

