अयोध्या।विद्या ही धन है पढ़ने का सब करो जतन,विद्या से ही मानव के गुणों का विकास होता है। और साथ ही साथ मानव की सोच को विकसित करता है। ये बात मुख्य अतिथि समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने यशोपति पब्लिक स्कूल तिहुरा माझा के वार्षिकोत्सव में कही।

श्री यादव छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा से मानव जीवन प्रकाशमय होता है। समाज को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि पढ़ी-लिखी लड़की दो घरों को साजती और संवारती है। सभी माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को संस्कार के साथ ही उच्च शिक्षा प्रदान कराए। जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो।पांच छात्राओं को समाजसेवी सुरेश यादव ने प्रियांशी, गुंजा, अंशु, अर्चना यादव व अर्चना कुमारी को बाइसाइकिल वितरित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक सुग्रीव यादव ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव का माला पहनाया व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। प्रबंधक सुग्रीव यादव ने कहा कि यशोपति पब्लिक स्कूल नित दिन नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। स्कूल की छात्र-छात्राएं उच्च अंक हासिल कर रही हैं। उनको उपहार स्वरूप साइकिल आज दिया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता दिनों दिन बढ़ रही है। छात्रों का उत्साहवर्धन हेतु उन्हें हर वर्ष वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व विशेषजनों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी नरेंद्र यादव, सोमई निषाद, राम सूरत चौरसिया, समाजसेवी दिलीप यादव, स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं और अभिभावकों की काफी तादाद रही।

