गुलाम जीलानी बेग
रेहराबाजार,बलरामपुर।थाना क्षेत्र के देवारी खेरा निवासी रक्षा राम तिवारी का विद्युत के एलटी लाइन की चपेट में आ जाने से काफी झुलस गये,परिजन आनन फानन में निजी वाहन से पीएचसी रेहराबाजार लेकर आए जहां डाक्टर ने देखने के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रेहराबाजार पुलिस ने शव को पीएम के लिए रवाना करके अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।परिजनों ने बिद्दुत विभाग के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पीड़ित ग्राम सभा देवारी खेरा थाना रेहराबाजार निवासी शिवानंद तिवारी ने बताया कि मेरे मृतक पिता 52वर्षीय रक्षाराम तिवारी छोटी बहन के साथ सुबह ग्राम सभा नया नगर के मजरे पाण्डेय पुरवा स्थित अपने खेत में धान की मड़ाई करने गये थे। खेत के किनारे विद्दुत एलटी लाइन जमीन में पड़ा होने से उसके चपेट में आ गये।जिससे वो बुरी तरह झुलस गये।बहन के हल्ला मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।गांव के मनोज पाण्डेय ने पावर हाउस रेहराबाजार में फोनकर विद्युत आपूर्ति बन्द कराया।आनन फानन में निजी बाहन से पीएचसी रेहरा बाजार ले जाया गया।जहां डाक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।हल्का लेखपाल अशोक पाण्डेय और लेखपाल हरिश्याम चौबे,लेखपाल बिनययादव ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

