मौलाना अफजल हुसैन
गोंडा।मंगलवार को जिले के धानेपुर के जमादार पुरवा में दीनी प्रोग्राम होगा। यह जानकारी मौलाना अफजल हुसैन ने दी।
मंगलवार को बाद नमाज- ए-मगरिब धानेपुर बाजार से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित जमादार पुरवा में एक बहुत बड़ा दीनी जलसे का आगाज होगा।
जलसे में हजरत मौलाना अब्दुल्लाह सलिम चतुर्वेदी विहार, मौलाना अमीन बहराइची, मौलाना अजीमुल्ला फुरकानिया गोंडा का खुसूसी खिताब होगा व शायरे इस्लाम मुफ्ती तारिक जमील नात-ए- नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम गुनगुनाएंगे। इन अजीम हस्तियों के अलावा और बहुत सारे उलमा-ए- केराम तशरीफ़ ला रहे हैं। मौलाना अफजल हुसैन ने लोगों से गुजारिश की है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग पहुंच कर जलसे में शिरकत फरमाएं और सबाबे दारैन से मालामाल हों।

