पंश्याम त्रिपाठी/आनंद यादव
गोंडा।जिले के टिकरी जंगल के मुहाने पर बसा कुडनिया गांव में जाने के लिए कोई मार्ग नहीं था।मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने वन विभाग से बात कर विधायक निधि से खड़ंजा लगाया गया।अबतक कुड़नया गांव के लोग कच्चे रास्ते व जंगल की खांई तनगकर जाते थे।विधायक के प्रयास से अब गांव के लोगों को आजादी के बाद पहली बार खडंजे के रास्ते से होकर काली सड़क पर पहुंचेंगे।विधायक निधि से लगा खडंजे का वन पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री गोंडा सांसद कुंवर कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व इलाकाई विधायक रमापति शास्त्री के सहयोग से गांव के लोगों के लिए हमेशा के लिए काली सड़क पर पहुंचने का रास्ता साफ हो गया।
टिकरी जंगल के मुहाने पर मनकापुर व वजीरगंज की सीमा पर बसा वजीरगंज विकास खंड की कुड़नया गांव को जाने के लिए कोई मार्ग नहीं था।आजादी के बाद पहली बार जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वन विभाग ने खडंजा लगाने की अनुमति दे दी है।मनकापुर व नवाबगंज जाने वाले मुख्य मार्ग से गांव तक जाने के लिए कोई रास्ता नही था।इस गांव की दुल्हन भी पैदल पगडंडियों व जंगल की खांई पार कर गांव पहुंचती थी।इस गांंव के युवाओं की शादियों व बीमारी में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता था।रास्ते के निर्माण के लिए गांव के लोग पिछले तीन वर्षों से जनप्रतिनिधियों से प्रयास कर रहे थे,लेकिन उन्हें सफलता नही मिल पा रही थी।मनकापुर-नवाबगंज मुख्य मार्ग से गांव की दुरी लगभग एक हजार 75 मीटर रास्ते पर खड़ंजा गोंडा सांसद कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व विधायक रमापति शास्त्री के प्रयास से आखिर कार सफलता मिल ही गई।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकित की मानें तो केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व विधायक रमापति शास्त्री के सहयोग से रास्ता मिला और खड़ंजे का कार्य पूरा हो गया।खड़ंजा निर्माण के साथ ही सड़क के किनारे पर पत्थर लगाया गया है।इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,अंकित,समाजसेवी जगदंबा प्रसाद,अनिल सिंह समेत तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

