इमरान अहमद
मनकापुर,गोंडा:बुधवार देर रात मनकापुर-उतरौला रोड पर कार और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं कार में सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना इतनी भयानक थी की कार के परखच्चे उड गए,मौके से पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फ़रार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दतौली ग्वालियर ग्रंट गांव के रहने वाले 38 वर्षीय अश्वनी मिश्रा पुत्र राम चंदर मिश्रा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मित्र व बच्चों के साथ अपने ससुराल मोतीगंज थाना क्षेत्र के काजीदेवर गए हुए थे।जहाँ देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे,तभी मनकापुर-उतरौला मार्ग पर मरौचा के पास उनकी कार सामने से आ रही पिकप से टकरा गई।आस पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने 38 वर्षीय अश्विनी मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।वहीं गम्भीर रुप से 52 वर्षीय मित्र जयशेन वर्मा व बच्चे 12 वर्षीय प्रियांशी मिश्रा,15 वर्षीय प्रज्ञा मिश्रा और 4 वर्षीय बेटा प्रियांशु मिश्रा को ज़िला मुख्यालय रेफ़र कर दिया गया था,लेकिन रास्ते में ही रमाकांत वर्मा की भी मौत हो गई,वहीं तीनों बच्चों को ज़िला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
रोते बिलखते परिवार को ढांधस बँधाते प्रभारी निरीक्षक

बताया जाता है की हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए थे,जिससे कार में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालना पड़ा था। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को पुलिस इलाज के लिए लेकर आई थी जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी,वहीं गम्भीर रुप से घायलों को रेफर कर दिया गया था।
घायलों को ज़िला अस्पताल पहुँचाते कोतवाल संतोष कुमार

मामले में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मनकापुर इंस्पेक्टर,पुलिस क्षेत्राधिकारी,दतौली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचें थे।जिसमें घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया।दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की जाँच की जा रही है।

