पंश्याम त्रिपाठी।
गोण्डा।आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर अंर्तगत गोंडा-बहराइच रोड पर स्थित विभोर ग्राम में बने एक कमरे से 50-50 लीटर की 43 गैलन से कुल 2125 लीटर एथेनॉल बरामद किया है। मकान मालिक ने बताया गया कि उक्त कमरा सुभाष सिंह नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है। तत्पश्चात सुरागरशी कर विभिन्न स्रोतों से उसका पता लगाकर सुभाष सिंह पुत्र रामबुझर्थ सिंह( निवासी बस्ती ) वर्तमान निवासी जगदीशपुर (थाना कोतवाली नगर ) को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अलग अलग एथेनॉल के टैंकरों से एथेनॉल लेकरके संचित करता है।
इसी प्रकार वो डीजल भी अलग-अलग टैंकरों से लेकर संचित करता है। एथेनॉल और डीजल को मिक्सिंग कर अपने ग्राहकों को विक्रय कर देता है। इस एथेनॉल की तीव्रता 99.45% v/v पाई गई। चूंकि एथेनॉल मानव जीवन के लिए घातक है। इसके सेवन से जनहानि की संभावना है। इसके नमूने निकालने के पश्चात प्रयोगशाला में परिक्षण कराया जाएगा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम की धाराओं के साथ साथ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

