कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गड़रियनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाईक सवार दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में घायल पति-पत्नी बदहवास हैं जिनको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानामाकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है।
गुरुवार को बहराइच जिले के मरौचा फखरपुर निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी सुमन सिंह,बेटा शिवा (3) वर्ष व बेटी आराध्या (डेढ़ वर्ष) को लेकर बाईक से अपने ससुराल काशीपुर कर्नलगंज जा रहे थे। कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गड़रियन पुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाईक सवार दंपत्ति के साथ दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया। और हादसे में घायल पति-पत्नी बदहवास हैं,जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामाकर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

