गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।पुलिया विगत दिनों हुई भारी बारिश से अत्यधिक जलभराव की समस्या से जूझ रहे आमजन और किसानों के सामने अब आवागमन बाधित होने की समस्या पैदा हो गई है।सादुल्लाहनगर-जाफरपुर मार्ग जो बीते वर्ष प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत बनाई गई थी उसी मार्ग पर कमरपुर और मीरपुर के बीच कार्यदाई संस्था द्वारा मानकविहीन बनाई गई पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग पंद्रह हजार की आबादी का आवागमन बाधित हो गया है।
मुख्यतःस्कूल कालेज जाने वाले छात्रों की बड़ी समस्या है।ग्राम प्रधान कमरपुर शब्बू रज़ा,ग्राम प्रधान मीरपुर आरज़ू काजमी,प्रधान प्रतिनिधि काशिफ सिद्दीकी एवं ग्राम प्रधान सुधाकर सिंह आदि ने बताया कि ओबरीडीह,तकियवा पलई,अतरौरा,रहमतपुर,गदनाजोत,मीरपुर,मिठव्वा आदि ग्राम पंचायतों व मजरों के लोग छोटे नौनिहालों के स्कूल आवागमन में छतिग्रस्त पुलिया को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं,और जिला प्रशासन से उक्त समस्या के समाधान की अपील की है।ग्राम वासी सलीम,राकेश,सत्तन,बिलाल,मोलहू एवं रामसूरत सहित तमाम लोगों ने कहा कि समय से पहले यदि पुलियों की व्यवस्थित सफाई व्यवस्था करा दी गई होती तो शायद इतना जलभराव और उससे होने वाले नुकसानों से बचाव हो सकता था अब सम्पर्क मार्ग पर बनी मानकविहीन पुलिया के टूट जाने से जो नुकसान आमजन को उठाना पड़ रहा है वह अत्यंत कष्टदायक है,विशेष रूप से किसानों के धान के बीज जो अब रोपाई के लिए बिल्कुल तैयार है,परंतु जलभराव के कारण पौधे खराब हो जाने की आशंका से अत्यधिक चिंतित हैं।जिला प्रशासन से हजारों की संख्या में लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।

