मनकापुर,गोण्डा।व्यवसाय के लिए उधार दिए गए पैसों को बापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू होकर भगा दिया दिया।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।
क्षेत्र के ग्राम थानपुरवा ज्ञानीपुर रामप्रसाद निवासी शिवकुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जयसवाल को दिए शिकायती पत्र में कहा कि विपक्षी उमेश कुमार यादव पुत्र राम चन्दर यादव निवासी डिहवा थाना मनकापुर कोयले का व्यवसाय करता है।विपक्षी को व्यवसाय में कुछ पैसों की जरूरत होने पर पीड़ित को बहला फुसला कर उधार के तौर पर उससे 1 माह में थोड़ा थोड़ा करके सात लाख पंद्रह हजार रुपये बैंक खाते के माध्यम से लिये जिसे एक माह बाद लौटने के लिए विपक्षी ने पीड़ित से वादा किया था।एक माह बीतने के बाद विपक्षी से पैसों की मांग की तो पहले कुछ माह तक टरकाता रहा 6 माह बीत जाने पर जब पैसे के लिए ज्यादा तकादा करने लगे तब विपक्षी फौजदारी पर आमादा होते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि तुम्हारे दिए पैसों से तम्हे मरवा कर उसी से मुकदमा लड़ लूंगा।मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।वही प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के यहाँ से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है।मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

