कर्नलगंज,गोंडा।समाज वादी युवजन सभा के प्रांतीय सचिव ने जनहित के मुद्दे को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ चार बिंदुओं की मांग को लेकर एसडीएम कर्नलगंज को ज्ञापन दिया है।

युवजन सभा के प्रांतीय सचिव डा अभिषेक गोस्वामी द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि गोण्डा-लखनऊ रेलवे पर 24 घंटे में 100 के आसपास ट्रेनें आती-जाती हैं। जिससे जिले के करनैलगंज विकास खंड अंतर्गत चार रेलवे क्रासिंग आती है वो काफी व्यस्त रहती है। जिसकी वजह से लोगों को घंटो तक जाम के जाम से जूझना पड़ता है। यही ही नहीं मरीजों को जाम में फंसने की वजह से जिन्दगी मौत से जूझना पड़ता है। करनैलगंज हुजूरपुर-बहराइच रेलवे क्रासिंग, करनैलगंज- कटरा बाजार रेलवे क्रासिंग, गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित सरयू रेलवे क्रासिंग व जहांगिरवा रेलवे क्रासिंग शामिल है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित को देखते हुए गोण्डा – लखनऊ पेसेंजर ट्रेन का संचालन कराने के साथ ही चारो रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की गई है। इस अवसर पर आरिफ खान,सब्बू ,रजनीकांत, आतिफ खान, रवि गोस्वामी, शिवाकांत गोस्वामी,एडवोकेट अवध राजा गोस्वामी,शाहबाज,तस्लीम , फिरोज ,नदीम, अभिजीत गोस्वामी व संजय रहे।

