गोण्डा।राधे फाउंडेशन के नेतृत्व में आपदा राहत व उससे बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड रूपईडीह स्थिति पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने किया।
उन्होंने कहा कोई भी आपदा सूचना देकर नहीं आती, हमें आपदा के दौरान स्वयं व समाज को कैसे व्यवस्थित करना है। इस पर जागरूक होने की आवश्यकता है किसी भी आपदा के समय घबराएं नहीं धैर्य से काम लें। राधे फाउंडेशन के सचिव व प्रशिक्षक रजनीकान्त तिवारी ने बाढ़ के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए,इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए सर्पदंश में विषैला तथा बिना विष वाले सर्प के काटने की पहचान बताए। और उनसे किस प्रकार की सावधानी बरती जाए इसकी जानकारी दी। श्री तिवारी ने कहा कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का धैर्य बांधते हुए सबसे पहले यह पहचान करें कि किस प्रकार के सर्प ने काटा है । किसी भी झाड़ फूंक वाले व्यक्ति के चक्कर में न जाएं पीड़ित को चीरा लगाने तथा मुंह से विष निकालने की गलती ना करें । जितनी जल्दी हो सके उसे अच्छे अस्पताल तक पहुंचाएं तथा एंटीवेनम दिलाने की कोशिश करें । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष बृजेश तिवारी व संचालन वरिष्ठ शिक्षक सतीश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में ने० युवा मण्डल तेलियाकोट के सचिव विनय श्रीवास्तव , उप प्रधानाचार्य राजीव रंजन मिश्रा , रविकान्त , कप्तान शुक्ला , हरिओम तिवारी , बब्बू तिवारी , अमित द्विवेदी , सूबेदार शुक्ल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग उपस्थित रहे ।

