पंश्याम त्रिपाठी प्रभारी
कर्नलगंज,गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मारापीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम भोंका जले पुरवा का है । जहां के निवासी सरफराज अहमद द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में लिखा है कि वो अपनी जमीन से पुरानी टाट को हटाकर नया टाट लगा रहा था। कि विपक्षी मकबूल अहमद,अनीश निवासी ग्राम भोंका, नफीस अहमद व इसरार निवासी ग्राम परसा ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इससे उसका सिर फट गया और उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर विवेचना की जा रही है।

