पंश्याम त्रिपाठी
परसपुर,गोंडा।केंद्र व सूबे की सरकार जहां संचारी रोग से लोगों को निजात दिलाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के दावे कर रही है। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए करीब चार वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का टू हैंडपम्प को ठीक कराने के लिए विभाग अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
मामला परसपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत डोमाकल्पी के शुक्ल पुरवा बृतिहा पाण्डेय का है।यहां के निवासी शिव कुमार पाण्डेय का आरोप है कि उनके दरवाजे के पास लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगभग चार वर्षों से खराब है जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन अभी तक नल को ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि दो तीन बार निजी खर्चे से नल की मरम्मत कराई गई। लेकिन अब मिस्त्री ने नल के रिबोर की जरूरत बताई है। इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि नल की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही नल की मरम्मत कराई जायेगी।

