गोंडा।शनिवार को अपराह्न तीन बजे सीएचसी गेट के बाहर सड़क के पश्चिमी किनारे अवैध रूप से संचालित एम्स डाइग्नोसिस सेंटर व पैथोलॉजी केंद्र को गहन जांच के बाद एसीएमओ डाक्टर आदित्य वर्मा ने नायब तहसीलदार संजय यादव की उपस्थिति में सील कर दिया।

एसीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी ने निर्देश के क्रम में उक्त डाइग्नोसिस सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।एसीएमओ के अनुसार निरीक्षक में अवैध डाइग्नोसिस सेंटर संचालक रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका।अल्ट्रासाउंड की मशीनें भी अवैध मिली।उसका भी लाइसेंस नदारद मिला।इसकी शिकायत भी पहले मिल चुकी थी।नायब तहसीलदार की उपस्थिति में अवैध डाइग्नोसिस सेंटर को सील कर दिया हैं।संचालक के विरुद्ध थाने में परिवाद पंजीकरण के लिए अधीक्षक डाक्टर महेंद्र यादव सूचना दे रहे हैं।एनटी संजय यादव ने बताया कि पैथालॉजी का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला।अन्य मशीनें भी अवैध पाई गईं।डाइग्नोसिस सेंटर को सील करते हुए विस्तृत सूचना एसडीएम कार्यालय को भेजी जा रही है।वह ही इस निर्णय लेंगे।अधीक्षक डाक्टर महेंद्र यादव ने बताया कि पैथालॉजी सील होने की सूचना थाने पर दे दी गई है।नगर व आपस चल सभी पैथालॉजी सेंटरों को गहन जांच की जायेगी।नियम विरुद्ध मिलने पर सभी संचालकों पर कार्यवाही की जायेगी।जन भावनाओं से खिलवाड़ नहीं किया जायेगा।

