कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी पर पुलिस मेहरबान दिख रही है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र दिया है।
दिए गए पत्र में लिखा है की जनपद बहराइच के थाना बौंडी अन्तर्गत एक गांव निवासी युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। जिसकी वजह से वह उसके घर आता जाता था। पीड़ित ने बताया की उसके भाभी के मायके की निवासिनी एक महिला की मदद से वह बीते 11 जून की शाम उसकी 18 वर्षीय पुत्री को शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पीड़ित का आरोप है की उसने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से मिली हुई है जिससे उसका मुकदमा दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी दर्ज कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह का कहना है की प्रकरण संज्ञान में नही है।

