कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के घर तक जाने का रास्ता दबंगों ने बंद कर दिया। रास्ता बंद होने से पीड़ित के परिवारीजनों को घर के अंदर कैद होने का मामला सामने आया है।
मामला ग्राम कूरी का है।यहां का निवासी पीड़ित श्रीमनी ने कोतवाली में तहरीर दिया है। दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने चाचा के बताए जाने के अनुसार अपने खाते की भूमि में अपना मकान बनाया था। उसके बाद उसके चाचा ने उक्त गाटे की भूमि को कई खंडो में करके बंटवारा किया। बड़े बुजुर्ग होने की वजह से वह उनकी बात मानती चली आई। अब उसके चाचा ने उसके भाई को अपने साथ मिलाकर बीते 14 जून को गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसके घर से निकलने का रास्ता बंद कर दिया। जिससे उसका परिवार घर के अंदर कैद है। पीड़ित का आरोप है की काफी समय हो चुका है वह अपने घर नही गया है। यदि वह घर गया तो दोनों लोग उसे जान से मार देंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया की प्रकरण संज्ञान में नही है।

