वीरेंद्र सिंह सेंगर
अटसू,औरैया।अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन अटसू औरैया की नगर टीम का शपथ समारोह का कार्यक्रम शुक्रवार को सरोजनी वाटिका अटसू में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम पोरवाल पूर्व अध्यापक ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वजीत सिंह (सोनू) सेंगर जिला पंचायत सदस्य व स्वदेश प्रकाश पोरवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अटसू ने सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। और मुख्य अतिथियों का छोटे कुशवाहा ने मालार्पण कर स्मृति चिन्ह और मुकुट पहिना कर स्वागत किया। विश्वजीत सेंगर ने भरोसा दिलाया कि सभी दुकानदारो के हितों की बात हम लोग सदैव करते रहेगें। अखिल भारतीय व्यापारी महासंघगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने सदस्यों से कहा कि सदैव आप लोगों के हित की बात करुंगा।
इस अवसर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पोरवाल, नीतू उपाध्यय, सीमा, अनुपमा, प्रियंका,व छोटे कुशवाहा मनोज पांडेय, विष्णु कुमार, सुरजीत पाल, विपिन कुशवाहा, गगनदीप, विपिन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा पुल्ले तिवारी, आशीष कुशवाहा, सोनू पोरवाल,सुमित नारायण पिंटू सभासद, सरमन राजपूत, गोरेलाल, अरविंद्र कुमार, अनुराग राजपूत,नेकसे दिवाकल रहे ।

