वीरेंद्र सिंह सेंगर
पंचनद धाम,औरैया।जनपद ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का एक महत्वपूर्ण धार्मिक,ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल पांच पवित्र यमुना,चंबल,सिंध,पहूज और कुंवारी के महासंगम धाम क्षेत्र में स्थित ग्राम जुहीखा के पूर्वा खोड़ में विगत कई दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा,ज्ञान कथा,ज्ञान यज्ञ,पूर्णाहुति और भंडारा सम्पन्न।

इस आयोजन में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़चढ़ कर के हिस्सा लिया और सहयोग किया। रामलीला में सफल कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। यह आयोजन खोड़ के निवासी रामनारायण पाल और उनके बड़े भाई राम शंकर बघेल बाबा और समस्त परिवार के करकमलों द्वारा संपादित किया गया। जिसमें रामलीला का भी सफल मंचन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ निकटवर्ती जनपद जालौन और इटावा से भी बराबर लोगों का सहयोग मिलता रहा।
श्री भगवत कथा सुप्रसिद्ध सरस कथा वाचक आचार्य श्याम जी दुबे बाकरपुर बोहरा औरैया के द्वारा किया गया।श्रद्धालुओं और श्रोताओं ने खूब सुना। इस आयोजन में मध्य प्रदेश से आई सुप्रसिद्ध कारीगरों द्वारा मालपुआ बनाकर लोगों को प्रसादी ग्रहण करवाई गई, संपूर्ण प्रश्न क्षेत्र में हो रहे तमाम धार्मिक अनुष्ठानों में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से लगा रहा।

