खरगूपुर,गोंडा।थानाध्यक्ष के स्थानांतरण होने पर क्षेत्रीय लोगों व थाने के कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।वहीं प्रभारी जन प्रकोष्ठ निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने खरगूपुर थाने का कार्यभार संभाला।स्थानीय थाने पर दस माह से अधिक समय कार्यरत रहे थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का सोमवार देर रात परसपुर थानाध्यक्ष के पद पर स्थानान्तरण हो गया।

थानाध्यक्ष श्री सिंह बहुत ही मृदभाषी,सरल व सात्विक विचार के हैं।क्षेत्र में आमजन के दोनों समुदायों में उनका बहुत अच्छा व्यवहार रहा।उन्होंने पृथ्वीनाथ मन्दिर परिसर में लगने वाला वर्ष का सबसे बड़ा मेला कजलीतीज,सावन,मलमास,दुर्गा पूजा,दीपावली,होली,ईद,मोहर्रम आदि जुलूस वाले त्यौहारों को बड़े ही सूझ बूझ से आपसी भाई-चारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।उनके स्थानान्तरण से दोनों समुदायों के लोगों में मायुषी छाई हुई है।थानाध्यक्ष श्री सिंह का वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार,उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय,मुख्य आरक्षी राज किशोर,आदित्य यादव,धनजय सिंह,सुशील गौतम,शिव शंकर सोनकर व प्रधान रिंकू ओझा,प्रेमधर उपध्याय,अजीत सिंह,भूपेंद्र सिंह आदि लोगों ने फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।
फोटो मेल से

