कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली के कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर स्थित एक गांव के पास रविवार की शाम एक दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
घटना कर्नलगंज कोतवाली के परसपुर रोड स्थित बबुरास मरीमाता के पास की है। भौरीगंज क्षेत्र के मजरा रामबली पुरवा थाना परसपुर निवासी संदीप शुक्ला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी बबुरास मरीमाता में खाद व परचून की दुकान है। रविवार की शाम दुकान पर विक्रम सिंह बबुरास आए। उन्होंने सिगरेट आदि सामान खरीदा और पैसा मांगने पर वह आमादा फौजदारी हो गए। फोन कर भाई विवेक सिंह व सुनील गुप्ता को बुला लिया और दुकान पर तोड़-फोड़ करते हुए बैट व स्टंप से मारा-पीटा। शोर मचाने पर काफी लोग एकत्र हो गए तो आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

