गोंडा।उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को मिले अपार जनसमर्थन को देख उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक संपन्न। बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर 11 जून यानि मंगलवार से 15 जून तक जनपद के सभी सातों विधान सभा में धन्यवाद यात्रा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।
इस सम्बंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री मिश्र ने कहा कि 11जून को कर्नलगंज विधान सभा में धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो लोहंगपुर से त्योरासी तक लगभग तीन किमी की दूरी तय करेगी। जिसका प्रभारी जिला महासचिव जितेन्द्र तिवारी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है।
12 जून को धन्यवाद यात्रा मनकापुर विधानसभा में विधान सभा प्रत्यासी श्री मती संतोष कुमारी के नेतृत्व में अयोजित होगी।
13 जून को धन्यवाद यात्रा मेहनौन विधानसभा के धानेपुर बाजार में ब्लॉक मुख्यालय से इंदिरानगर तक होगी,जिसकी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष प्रसाद शुक्ला,महासचिव अरविंद शुक्ला,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष धर्म राज सिंह और पूर्व अल्पशंख्यक जिलाध्यक्ष जैनुल आबेदीन की होगी।
14 को धन्यवाद यात्रा का आयोजन गोंडा सदर विधान सभा में पूरे तिवारी से खोंरहसा बाजार तक होगी जिसकी जिम्मेदारी अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सगीर खान के साथ ही युवा कांग्रेस के निजाम हासमी और अंकुर मिश्रा को दी गई है।15 जून को यात्रा कटरा बाजार विधान सभा में चौरी चौराहे से मोहम्मद पुर तक जिला कोषाध्यक्ष तौवाज खान के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अतीक खान व बृज नारायण पांडेय को सौंपी गई है।
बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने किया। बैठक में प्रमुख रुप से अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान,शुक्ला प्रसाद शुक्ला,शाहिद अली कुरेशी,सभासद हाजी अब्दुल सईद,सलीम कुरैशी,अरविंद शुक्ला,निजाम हासमी,अब्दुल अजीज,अविनाश मिश्रा,मो यूसुफ सिद्दीकी,धर्मराज सिंह,शशांक मिश्रा,जितेन्द्र तिवारी,विनोद,जानकी देवी मौजूद रहीं।

