देवरिया।केंद्र में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है देश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी से उब गई है इस बार देश में परिवर्तन की लहर चल रही है एक तरफ पूरे देश में बेरोजगारी की समस्या से युवा परेशान है वही महंगाई चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भारतीय जनता पार्टी के सरकार में व्यापारी शिक्षक छात्र एवं गरीब जनता सब परेशान है इसलिए इस बार देश की जनता ने केंद्र में सरकार बदलने का मन बना लिया है जो आज पांचवें चरण के मतदान होने के बाद स्पष्ट दिखाई देने लगा है।
उक्त उद्गार भाटपार रानी नगर पंचायत के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी रामाशंकर विद्यार्थी के समर्थन में आज भाटपार रानी पूरे नगर में भ्रमण कर जनता जनार्दन से संवाद कर व्यक्त किया। श्री गुप्ता ने कहा कि व्यापारी खास करके छोटे व्यापारी भुखमरी के कगार पर हैं सरकार ऑनलाइन व्यवसाय को बढ़ावा देकर विदेशी कंपनियों और पूंजी पतियों को मालामाल कर रही है वहीं गरीब एवं छोटे व्यापारी जिनका व्यवसाय पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और यही स्थिति कुछ महीनो तक बनी रही तो छोटे व्यापारी भुखमरी से मरेंगे तथा आत्महत्या करने हेतु विवश होंगे। इसलिए इस बार देश की जनता को बहुत सोच समझकर मतदान करना होगा उन्होंने इंडिया गठबंधन के कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी रामाशंकर विद्यार्थी को चुनाव चिन्ह साइकिल पर वोट देकर भारी मतों से विजई बनाने की अपील जनता जनार्दन से किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी शहाबुद्दीन शेख समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार मद्धेशिया आदित्य सिंह उर्फ मोनू सिंह सभासद शशि भूषण चतुर्वेदी शिक्षक संजय यादव सभासद सलीम अली सभासद पंकज यादव आशीष प्रसाद अशरफ कुरेशी कमलेश जी गुलाब जायसवाल आदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे।

