देवरिया।सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर की छात्रा शिवांगी ने गेट परीक्षा दी।शिवांगी ने पूरे देश में 54 वां रैक आने पर विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्य वी० के०शुक्ल ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करते हुए हौंसला अफजाई किया।प्राचार्य वी०के० शुक्ल ने कहा कि शिवांगी बरनवाल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं।
शिवांगी ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। शिवांगी बरनवाल पुत्री अजय कुमार बरनवाल भाटपार रानी ने बी०टेक० मदन मोहन मालवीय अभियांत्रिकी वि०वि० गोरखपुर से अभियांत्रिकी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में सम्मान सहित उत्तीर्ण की है। इस सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य श्री शुक्ल ने शिवांगी के साथ-साथ उसके परिजनों को भी शुभकामनायें दी है। इस मौके पर गोपाल त्रिपाठी, सोमनाथ तिवारी, अमित वर्मा, वी.एस. तिवारी,बृजेश उपाध्याय, जगदीश तिवारी, प्रदीप जायसवाल, सुभद्रा शर्मा, रूपल वर्मा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।

