देवरिया।भाटपार रानी उपनगर के कनक मैरज हॉल मे सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक पर्यवेक्षक शुभलेस यादव एवं राजेंद्र यादव ने ली।इस बैठक की अध्यक्षता भाटपार रानी के पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए भाटपार रानी के पूर्व विधायक डॉक्टर आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि इस बार लोकसभा के चुनाव में सलेमपुर से सपा प्रत्याशी रामाशंकर विद्यार्थी को विजई बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से दमखम लगाने की बात कही उन्होंने कहा कि इस बार पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 50 से ऊपर सीट जीत रही है और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भी इस बार परिवर्तन होना तय है इंडिया गठबंधन की सरकार पांचवें चरण के चुनाव में बढ़त बना चुकी है इस बार इंडिया गठबंधन का सरकार बनना तय है ।महंगाई और बेरोजगारी से जनता बेहाल है पेपर लीक से पढ़ने वाले छात्र परेशान हैं महंगाई से आम जनता परेशान है और जनता इस बार अपना जन समर्थन इंडिया गठबंधन को दे रही है ।इस बैठक में भाटपार रानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, भाटपार रानी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गुप्ता,रामबली यादव,अनिल पाण्डेय,अनिल सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी शहाबुद्दीन अंसारी,अभिजीत यादव,नसीम अहमद,पंकज यादव,राहुल यादव,गोल्डी मदेशियां, सभासद आदित्य सिंह उर्फ मोनू सभासद,सलीम अली,पंकज यादव शशि भूषण चौबे अध्यापक,गुलाब जयसवाल,अनिल गुप्ता,अनिल पाण्डेय,डॉ.जितेंद्र, आदि हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

