तरबगंज गोंडा।तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में कैसरगंज से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार करणभूषण शरण सिंह के समर्थन में बड़े पैमाने पर मुस्लिम और ब्राह्मण समाज के लोग खुलकर सामने आ रहे हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार उर्फ नानबच्चा पांडेय की अगुवाई में पथार तिवारी बाजार रंगधार पुरवा में राजू खां सभासद
फैसल खां कल्पनाथ सिंह राघवेंद्र नकुल वाहब खां हाजिर खान सद्दाम अम्मर गामा गज्जू और लियाकत अली आदि ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर करन भूषण शरण सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता अब खुलकर करन भूषण शरण सिंह के पक्ष में मुखर हो रहा है। नान बच्चा पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों का सर्वाधिक सम्मान बृजभूषण शरण सिंह उनकी पत्नी पूर्व सांसद केतकी सिंह और सांसद उम्मीदवार करनभूषण शरण सिंह ने किया है। यह परिवार साल के 12 महीने और 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए सुलभ रहता है। बगैर जाति धर्म का भेदभाव किये लोगों के सुख-दुख में भी शामिल रहता है। पूरे क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने का श्रेय भी इसी परिवार को है। ऐसे में आगामी 20 मई को मतदान के जरिए विरोधियों की हवा खत्म करने का समय आ गया है।

