वहीदुल्लाह
बभनजोत,गोंडा।हथियागढ़ में हजरत बाबा यूसुफ़ लोधी शाह रहमततुल्लाह अलैह उर्फ रौज़ा बाबा के मज़ार पर शनिवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में उपस्थित रोजेदारों ने देश में अमन चयन व खुशहाली की दुआएं मांगी गई।
मौलाना मोहम्मद इब्राहिम अरबी प्रोफेसर केरला ने कहा कि रहमतों व बरकतों से भरपूर रमजान एक पवित्र महीना है। रोज़ा इफ्तार के आयोजन से आपसी भाईचारा और लोगों में मोहब्बत बढ़ती है। खुदा को भाईचारा बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि जितना शबाब रोज़ा रखने से होता है उतना ही रोज़ा इफ्तार कराने से भी मिलता है। रोजे़दार को पेट भर खाना खिलाना जन्नत में दाखिल होने का ज़रिया है। मुसलमान होने के बावजूद अगर रोज़ा नहीं रखता तो उसके लिए जन्नत का रास्ता बंद रहता है। इसलिए मुसलमानों को रोज़ा ज़रूर रखना चाहिए। जिससे वो जन्नत का हकदार बन सकें। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ मज़ार शरीफ़ के सहन में मौलाना मोहम्मद इब्राहिम की अगुवाई में अदा की गई।
इस मौके पर प्रधान मोहम्मद इरफान, जमाल अहमद, सलमान बागवान, अनीस खान, सकील अहमद, डॉक्टर इसरार, रहीस खान, मुनीम खान, तौफीक, नौशाद समेत तमाम लोग रोजा इफ्तार में शिरकत की।

