गोंडा।मसकनवा-गौरा चौकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर सिंगारघाट पेट्रोल पंप के पास बाइक व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई।
रामचंद्र उम्र 36 वर्ष पुत्र राममिलन निवासी केशवनगर पश्चिमी थाना खोड़ारे बाइक से गायघाट गया था। लौटते समय सिंगारघाट पेट्रोल पंप के सामने से कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें रामचंद्र गंभीर से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत लाया गया। जहां उसकी नाज़ुक हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि इलाज के लिए ले जाते समय युवक के रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
दूसरी घटना मसकनवा-बभनान मार्ग पर दीननगर गांव के पास की है। जहां दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में रामधनी 19 वर्ष निवासी दुबौली, संदीप, गणेशी निवासी बनकट राउत घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां रामधनी व संदीप की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

